बाराबंकी में लापता युवक का शव गोमती नदी में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाकर जाम की सड़क, युवती के परिजनों पर शक

Oct 24, 2026 - 09:55
0
बाराबंकी में लापता युवक का शव गोमती नदी में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाकर जाम की सड़क, युवती के परिजनों पर शक
बाराबंकी में चार दिन से लापता 20 वर्षीय रामकरन का शव शुक्रवार को असंद्रा थाना क्षेत्र में गोमती नदी से बरामद हुआ। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तिरगांव रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। रामकरन सतरिख थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव का रहने वाला था। पिता की मौत के बाद वह तीन बहनों का इकलौता सहारा था। परिजनों के मुताबिक, रामकरन की रायबरेली की एक युवती से दोस्ती थी। नवरात्रि के दौरान दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद युवती की सगाई तय हो गई थी। दो तस्वीरें परिजनों का आरोप है कि 19 अक्टूबर को रामकरन को फोन करके बुलाया गया था। इसके बाद से वह लापता हो गया। उसकी गुमशुदगी सतरिख थाने में दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को उसका शव गोमती नदी में मिलने की सूचना मिली। सड़क जाम कर परिजनों का हंगामा रामकरन के परिजनों ने युवती के परिवार पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों ने तिरगांव रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद उन्होंने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में रामकरन का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User