भाजपा के प्रकोष्ठों में अलीगढ़ की धमक:छह प्रकोष्ठों में अलीगढ़ के नेताओं को जिम्मेदारी, प्रदेश संगठन ने शनिवार रात घोषित की सूची

Nov 01, 2026 - 11:43
0
भाजपा के प्रकोष्ठों में अलीगढ़ की धमक:छह प्रकोष्ठों में अलीगढ़ के नेताओं को जिम्मेदारी, प्रदेश संगठन ने शनिवार रात घोषित की सूची
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन ने शनिवार रात विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसमें अलीगढ़ के छह नेताओं को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिली है। इनमें पूर्व मेयर शकुंतला भारती, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर गोपाल सिंह और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व में मेयर प्रत्याशी रहे डा. राजीव अग्रवाल जैसे वरिष्ठ चेहरे शामिल हैं। प्रबुद्ध प्रकोष्ठ में डॉ. राजीव अग्रवाल को सदस्य बनाया गया है। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के साथ प्रदेश कार्यकारिणी में भी सदस्य हैं। चिकित्सा प्रकोष्ठ में शहर के प्रमुख बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव वाष्र्णेय को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षक प्रकोष्ठ में डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी को सह-संयोजक बनाया गया है। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश पदाधिकारी रह चुके हैं। पंचायत प्रकोष्ठ में ठाकुर गोपाल सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है। वह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी हैं। लघु उद्योग प्रकोष्ठ में अलीगढ़ की पूर्व मेयर शकुंतला भारती को सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं खेल-कूद प्रकोष्ठ में राधा दिलेर को सदस्य की जिम्मेदारी मिली है। राधा दलेर प्रदेश के राज्यमंत्री सुरेंद्र दलेर की सगी बहन हैं। उनके पिता राजवीर सिंह दिलेर पूर्व सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके बाबा किशनलाल दलेर भी सांसद रहे हैं। छह प्रकोष्ठों में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ: डॉ. राजीव अग्रवाल – सदस्य चिकित्सा प्रकोष्ठ: डॉ. वैभव वाष्र्णेय – सदस्य शिक्षक प्रकोष्ठ: डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी – सह-संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ: ठाकुर गोपाल सिंह – सदस्य लघु उद्योग प्रकोष्ठ: शकुंतला भारती – सह-संयोजक खेल-कूद प्रकोष्ठ: राधा दिलेर – सदस्य प्रदेश संगठन की इस घोषणा में अलीगढ़ को छह अलग-अलग प्रकोष्ठों में प्रतिनिधित्व मिला है। राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक पृष्ठभूमि, शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े चेहरों को जिम्मेदारी देकर भाजपा ने जिले के नेताओं को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण स्थान दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User