हापुड़ से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना:रामलीला मैदान में वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में होंगे शामिल

Nov 01, 2026 - 11:43
0
हापुड़ से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना:रामलीला मैदान में वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में होंगे शामिल
हापुड़ में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार सुबह करीब 10 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ और लोकतंत्र बचाओ’ महारैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। पढ़िए पूरा मामला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि महारैली देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठा रही है। हापुड़ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने से इस अभियान को मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प जताया। महारैली के लिए रवाना होने वालों में पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, रश्मि चौधरी, रघुवीर सिंह, राम प्रसाद जाटव, मनीष त्यागी, गौरव गर्ग, जितेंद्र नागर, यशपाल ढिल्लों, सुखपाल गौतम, देवेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, पिलखुवा नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, लाल बहादुर, विकास दयाल, मोहम्मद नफीस, सुधीर शर्मा, सीमा शर्मा, सविता गौतम, कुसुम लता, वाईके शर्मा, डॉ. पदम सिंह साहनी, डालचंद सिंह, सुबोध शास्त्री, पवन कौशिक, सौरभ शर्मा और बिजेंद्र त्यागी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User