प्रयागराज में बारिश थमी, बादलों ने डाला डेरा:तापमान 4-5 डिग्री गिरा, दिन में भी ठंड का एहसास
प्रयागराज में चक्रवात अर्नब का असर अब भी बना हुआ है। पिछले 24 घंटे तक रुक-रुककर हुई बारिश रविवार सुबह थम गई, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। इससे मौसम ठंडा हो गया है और सुबह से ही लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। हालांकि, बारिश बंद होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है। इस दौरान ठंडी हवाएं चल सकती हैं। मौसम में आए बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। बारिश से तापमान में आई गिरावट शुक्रवार से शुरू हुई बारिश के कारण प्रयागराज और आसपास के इलाकों में मौसम बदल गया था। शनिवार को भी रुक-रुककर बारिश होती रही। पिछले 24 घंटे में 15.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 9.9 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश थमने के बाद भी बादलों और ठंडी हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई है। धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता लगातार बारिश और तेज हवाओं से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में धान की फसल तैयार खड़ी है। ऐसे में तेज हवा से फसल गिरने और खेतों में कटी हुई धान की उपज भीगने का खतरा है। किसानों को खुले में रखे अनाज को सुरक्षित रखने और तिरपाल से ढकने की सलाह दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)