भाजपा महिला मोर्चा में मथुरा की 3-नेत्रियों को मिली जिम्मेदारी:पूजा चौधरी क्षेत्रीय महामंत्री, रश्मि शर्मा उपाध्यक्ष और प्रियंका उपाध्याय बनीं मंत्री
भाजपा महिला मोर्चा में संगठनात्मक बदलाव के तहत मथुरा की तीन महिला नेत्रियों को ब्रज क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। महिला मोर्चा मथुरा महानगर की अध्यक्ष पूजा चौधरी को क्षेत्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं रश्मि शर्मा को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और प्रियंका उपाध्याय को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। तीनों नियुक्तियों की जानकारी मिलने के बाद मथुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने तीनों को बधाई देते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। ब्रज क्षेत्र में संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी इन नियुक्तियों को महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पूजा चौधरी को क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने पर उनके समर्थकों में विशेष उत्साह है। वहीं रश्मि शर्मा और प्रियंका उपाध्याय को भी नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाइयां दी जा रही हैं। महिला हितों के मुद्दे उठाने की उम्मीद तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों से उम्मीद जताई जा रही है कि वे ब्रज क्षेत्र में महिला मोर्चा के संगठन को मजबूत करेंगी। साथ ही महिलाओं को पार्टी से जोड़ने, केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और महिला हितों से जुड़े मुद्दों को उठाने में भूमिका निभाएंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)