मथुरा में गैंगस्टर आरोपी का 18.45 लाख का विला कुर्क:सदर बाजार पुलिस ने 50.166 वर्गमीटर संपत्ति की जब्त, आरोपी पर दर्ज हैं 9 मुकदमे

Nov 19, 2026 - 11:44
0
मथुरा में गैंगस्टर आरोपी का 18.45 लाख का विला कुर्क:सदर बाजार पुलिस ने 50.166 वर्गमीटर संपत्ति की जब्त, आरोपी पर दर्ज हैं 9 मुकदमे
मथुरा में गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधियों की संपत्तियों पर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना सदर बाजार पुलिस ने ललित उर्फ लल्ले की 18 लाख 45 हजार 810 रुपए कीमत की अचल संपत्ति कुर्क की है। इसमें आवासीय विला का एक हिस्सा शामिल है। पुलिस के मुताबिक, यह संपत्ति अपराध से अर्जित की गई थी। यह कार्रवाई जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई। एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक त्रिपुरेश कौशिक पुलिस बल के साथ संपत्ति कुर्क करने पहुंचे। आरोपी के खिलाफ गोविंद नगर और कोतवाली थानों में 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वृंदा ऑर्चिड में विला का हिस्सा किया कुर्क पुलिस के अनुसार, ललित उर्फ लल्ले पुत्र संतोष गोविंद नगर थाना क्षेत्र के जी-1 सेक्टर का निवासी है। उसकी मौजा आटस बांगर स्थित वृंदा ऑर्चिड में आवासीय संपत्ति है। पुलिस ने प्लॉट संख्या सी-40 के हिस्से में बने विला का 50.166 वर्गमीटर हिस्सा कुर्क किया है। इस संपत्ति का बाजार मूल्य 18 लाख 45 हजार 810 रुपए आंका गया है। संपत्ति विलेख संख्या 870/2022 के तहत दर्ज है। मारपीट, चोरी और लूट समेत 9 मुकदमे दर्ज पुलिस के मुताबिक, ललित उर्फ लल्ले के खिलाफ गोविंद नगर और कोतवाली थानों में मारपीट, धमकी, चोरी, लूट और जानलेवा हमले समेत 9 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में संपत्ति चिह्नित कर कुर्की की कार्रवाई की गई। अपराध से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई जारी पुलिस का कहना है कि अपराध और आपराधिक गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्ती की यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User