दो महिलाओं ने जहरीले पदार्थ पीकर जान देने की कोशिश:एक ने कीटनाशक और दूसरी ने डाई पी; एक की हालत गंभीर, कानपुर ले जाने की सलाह

Nov 19, 2026 - 11:44
0
दो महिलाओं ने जहरीले पदार्थ पीकर जान देने की कोशिश:एक ने कीटनाशक और दूसरी ने डाई पी; एक की हालत गंभीर, कानपुर ले जाने की सलाह
हमीरपुर जिले के अलग-अलग गांवों में एक विवाहिता और युवती ने जहरीले पदार्थ पीकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। बुधवार रात 9 बजे दोनों को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर ले जाने की सलाह दी। लालपुर थाना क्षेत्र के रूरीपारा गांव की कंचन (25), पत्नी बबलू ने पारिवारिक कलह के चलते कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे छानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी कंचन की हालत गंभीर बनी रही। डॉक्टरों ने परिजनों को उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर ले जाने की सलाह दी। हालांकि, परिजन देर रात तक जिला अस्पताल में ही उसका इलाज कराते रहे। दूसरी घटना में निवादा गांव की उर्मिला (19), पुत्री देवकी ने अज्ञात कारणों से डाई पी ली। हालत बिगड़ने पर उसकी मां प्रेमा देवी उसे छानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गईं। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User