भाजपा मंडल मंत्री पर दो बार हमला:अमेठी में फायरिंग का आरोप, दो गाड़ियों में तोड़फोड़

Nov 19, 2026 - 09:19
0
भाजपा मंडल मंत्री पर दो बार हमला:अमेठी में फायरिंग का आरोप, दो गाड़ियों में तोड़फोड़
अमेठी में बुधवार को प्रधान प्रतिनिधि और भाजपा मंडल मंत्री विजय सिंह पर दो बार हमला हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने फायरिंग की और दो गाड़ियों में तोड़फोड़ की। गाड़ी में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के कीटियावा गांव के रहने वाले विजय सिंह बुधवार दोपहर बाजार जा रहे थे। आरोप है कि बांके बिहारी, महेंद्र, आशीष, वैभव और कुछ अन्य लोगों ने उन पर हमला किया। विजय सिंह ने देर शाम थाने में शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और उन्हें मेडिकल जांच के लिए शाहगढ़ सीएचसी भेजा। मेडिकल जांच के बाद घर लौटते समय उन पर फिर हमला हुआ। जान बचाने के लिए वह कार समेत पलिया गांव के प्रधान के घर पहुंचे। आरोप है कि हमलावर वहां भी पहुंचे और गाड़ी में तोड़फोड़ की। आरोपियों की तलाश की विजय सिंह ने कहा कि हमलावरों ने फायरिंग भी की। मुंशीगंज थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User