भाषा विश्वविद्यालय में IQAC की बैठक:शैक्षणिक गुणवत्ता, अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग व नैक सुझावों के अनुपालन पर मंथन हुआ
लखनऊ में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता प्रत्यायन प्रकोष्ठ (IQAC) की बैठक आयोजित की गई। इसमें शैक्षणिक गुणवत्ता, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग और संस्थागत कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों की पहचान गुणवत्ता, नवाचार, पारदर्शिता और निरंतर मूल्यांकन से होती है। विश्वविद्यालय को शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं में गुणवत्ता मानकों को अपनाकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करनी चाहिए। इसके लिए सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। बैठक में पिछली IQAC बैठक के निर्णयों पर हुई कार्रवाई और NAAC पियर टीम के सुझावों के अनुपालन की प्रगति की समीक्षा की गई। QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग, QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग और टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) रैंकिंग में सहभागिता और आवेदन की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। आगामी वार्षिक शैक्षणिक ऑडिट (AAA) रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के साथ एनर्जी, ग्रीन, जेंडर और पर्यावरण ऑडिट कराने की पहल पर चर्चा हुई। बैठक में IQAC की प्रगति रिपोर्ट को अनुमोदित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)