भास्कर अपडेट्स:ब्लड रिलेशन में विवाह पर कानून बनाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

Nov 21, 2026 - 04:57
0
भास्कर अपडेट्स:ब्लड रिलेशन में विवाह पर कानून बनाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने करीबी रक्त संबंधियों के बीच विवाह पर कानून बनाने की जरूरत को लेकर केंद्र से जवाब मांगा है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि कोर्ट सरकार को निर्देश नहीं, बल्कि इस मुद्दे पर विचार के लिए जागरूक करना चाहता है। ऐसे विवाहों को नियंत्रित करना विधायिका के अधिकार क्षेत्र में है। आज की अन्य बड़ी खबरें... भारत से अमेरिका ड्रग्स भेजने वाले अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का खुलासा, छह गिरफ्तार भारत से अमेरिका ड्रग्स भेजने वाले अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। एनसीबी व अमेरिकी एजेंसी डीईए ने ऑपरेशन मॉनसून थंडर के तहत 4 से 13 नवंबर के बीच चार शहरों हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ में छापेमारी की। इस दौरान एक महिला समेत 6 को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि गिरोह भारत से अमेरिका मानसिक दवाएं और दर्द निवारक अफीम अवैध रूप से भेज रहा था। जांच एजेंसी के मुताबिक, जून 2022 से नवंबर 2026 के बीच इस नेटवर्क ने अमेरिका में करीब 3 हजार पार्सल भेजे। इनमें लगभग 5 लाख गोलियां थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User