स्पा सेंटर में मसाज कराने गए युवक की मौत:अम्बेडकरनगर में अचानक चक्कर आने से गिरा, मैनेजर हिरासत में

Nov 21, 2026 - 07:26
0
स्पा सेंटर में मसाज कराने गए युवक की मौत:अम्बेडकरनगर में अचानक चक्कर आने से गिरा, मैनेजर हिरासत में
अंबेडकरनगर में स्पा सेंटर में मसाज कराने गए युवक की मौत हो गई। वह शुक्रवार देर शाम मसाज कराने पहुंचा था। इसी दौरान अचानक उसे चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। युवक को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार का है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, बहरामपुर गांव निवासी अजय निषाद (24) पुत्र गजाधर शुक्रवार शाम करीब 7 बजे रामनगर बाजार स्थित स्पा सेंटर में मसाज कराने पहुंचा था। बताया जाता है कि इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह गश खाकर गिर पड़ा। युवक को अचेत अवस्था में देखकर सेंटर के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, स्पा सेंटर के मैनेजर को हिरासत में लेकर घटना के समय मौजूद लोगों और परिस्थितियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष शशांक शुक्ल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के मुताबिक, अजय मछली और गन्ना बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User