गाजियाबाद में सुबह के समय हल्की धुंध:दिन में धूप खिलने पर मौसम साफ रहेगा, AQI 220 पहुंचा
गाजियाबाद में आज शनिवार सुबह हल्की धुंध देखने को मिली। जहां रात में भी सर्द हवाएं चलीं। सुबह से धूप खिली हुई है। सुबह न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक मौसम सर्द बना रहेगा। मौसम में बदलाव के साथ प्रदूषण के स्तर में भी उतार-चढ़ाव आया है। गाजियाबाद का AQI 220 दर्ज किया गया है। दिल्ली में यह 279 और नोएडा में 257 रहा। प्रदूषण को देखते हुए जिले में सरकारी और निजी निर्माण कार्यों प रोक लगाई गई है। कक्षा 5 तक के स्कूलों में हाइब्रिड मोड पर पढ़ाई चल रही है। निर्माण और इमारतों के ध्वस्तीकरण पर रोक डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने जिले में सरकारी और निजी निर्माण कार्यों पर 20 नवंबर तक रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सरकारी और निजी इमारतों के ध्वस्तीकरण पर भी रोक रहेगी। प्रदूषण को देखते हुए कक्षा 5 तक के स्कूलों की कक्षाएं हाइब्रिड मोड पर चल रही हैं। सड़कों पर पानी का छिड़काव, मशीनों से सफाई प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम की ओर से सड़कों और पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। मशीनों से सड़कों की सफाई भी की जा रही है। खुले में कचरा जलाने पर रोक लगाई गई है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। यूपी के जिलों और दिल्ली का AQI बढ़ा प्रदूषण रोकने के लिए ये पाबंदियां लागू डीजल से चलने वाले इंजनों पर रोक रहेगी। होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के तंदूर में कोयला और लकड़ी जलाने की अनुमति नहीं है। निजी वाहनों का इस्तेमाल कम कराने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाया गया है। खुले में कचरा और सूखे पत्ते जलाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। तारकोल से सड़क बनाने जैसे प्रदूषण बढ़ाने वाले कामों पर भी रोक लगाई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)