युवती का वीडियो कॉल पर अश्लील वीडियो बनाया:शाहजहांपुर में युवक पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, FIR दर्ज

Nov 21, 2026 - 07:26
0
युवती का वीडियो कॉल पर अश्लील वीडियो बनाया:शाहजहांपुर में युवक पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, FIR दर्ज
शाहजहांपुर में ज्वैलरी शोरूम पर काम करने वाली बरेली की युवती का वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो बनाया गया। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया और बाद में उसके मामा के बेटे को वीडियो भेज दिया। पुलिस ने शुक्रवार रात एफआईआर दर्ज की है। यह मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती वर्ष 2020 में शाहजहांपुर में ज्वैलरी शोरूम में नौकरी करती थी और गांव में अपने दूर के रिश्तेदार के घर रहती थी। इसी गांव के रहने वाले अर्पितपाल से उसकी दोस्ती हुई। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और वीडियो कॉल पर बात करते थे। युवती के मुताबिक, अर्पितपाल ने वीडियो कॉल के दौरान बिना बताए उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। युवती को इसकी जानकारी हुई तो उसने वीडियो डिलीट करने को कहा। आरोप है कि इसके बाद युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती बरेली स्थित अपने घर चली गई। आरोप है कि युवक अलग-अलग नंबरों से फोन कर उसे परेशान करता रहा। सात जून को उसने युवती के मामा के बेटे को अश्लील वीडियो भेज दिया। युवती ने एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User