भास्कर अपडेट्स:पीएम मोदी 'प्रशांति कुटीरम' के गोल्डन जुबली समारोह की शुरुआत करेंगे; 13 नवंबर को इवेंट
पीएम मोदी 13 नवंबर को बेंगलुरु के 'प्रशांति कुटीरम' के 50 साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले गोल्डन जुबली समारोह की शुरुआत करेंगे। यह संस्थान पिछले पांच दशकों से योग, बेहतर स्वास्थ्य, पढ़ाई और समाज सेवा के क्षेत्र में काम कर रहा है। इसी कार्यक्रम के दौरान जाने-माने विचारक एच. वी. शेषाद्रि की 100वीं जयंती भी मनाई जाएगी। आज की अन्य खबरें… राजनाथ बोले- देश की सुरक्षा मजबूत तकनीक और अपने कारखानों पर टिकी, जंग का तरीका बदल चुका रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा है कि आज के दौर में देश की सुरक्षा मजबूत तकनीक और अपने कारखानों पर टिकी है। उन्होंने कहा कि भारत को अपने जरूरी हथियार और तकनीक खुद बनानी होगी, ताकि संकट के समय देश को किसी दूसरे देश के भरोसे न रहना पड़े। दिल्ली में आयोजित एक रक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि दुनिया में अब जंग का तरीका बदल चुका है; लड़ाई जमीन, पानी और हवा के साथ-साथ इंटरनेट और स्पेस तक पहुंच गई है, जहां सस्ते ड्रोन भी बड़े और महंगे हथियारों को टक्कर दे रहे हैं। दिल्ली में त्योहारों के बीच भारी जाम, पीक ऑवर में सेंट्रल, साउथ और नॉर्थ दिल्ली की सड़कें ठप त्योहारों की भीड़, गाड़ियों की खराबी और शाम के पीक-ऑवर के चलते मंगलवार को दिल्ली में भारी ट्रैफिक जाम लग गया। इस वजह से मध्य, दक्षिण और उत्तरी दिल्ली के कई मुख्य इलाकों में गाड़ियां घंटों रेंगती नजर आईं और लोगों का सफर दोगुने से तिगुने समय में तय हुआ। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, त्योहार की खरीदारी के कारण सड़कों पर अचानक गाड़ियों की तादाद बढ़ गई, वहीं कुछ गाड़ियां खराब होने से जाम और बढ़ गया। रिंग रोड, आउटर रिंग रोड, बारापुला कॉरिडोर, डीएनडी (DND) फ्लाईवे, गुरुग्राम-दिल्ली हाईवे (NH-48), दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और विकास मार्ग जैसे मुख्य रास्तों पर लंबा जाम लगा रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)