CJI से वकील बोला-आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं:आपमें ईमानदारी नहीं है; चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने वकील से इंतजार करने को कहा था
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को चीफ जस्टिस सूर्यकांत और एक वकील के बीच तीखी बहस हो गई। सुनवाई के दौरान वकील ने CJI से कहा- आप इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं। आपमें ईमानदारी नहीं है। वकील की बात सुनने के बाद CJI ने उनसे इंतजार करने को कहा। उन्होंने कहा- हम देखेंगे, आप थोड़ा इंतजार कीजिए। इस पर वकील ने कहा- वे इंतजार नहीं करेंगे। इस दौरान जस्टिस मोहना ने वकील को इस तरह की टिप्पणी करने से रोका, लेकिन वे नहीं माने और फिर से अपनी बात दोहराई। कोर्टरूम से बाहर निकाला दरअसल वकील अपने खिलाफ चल रहे अवमानना के एक मामले को लेकर नाराज थे। इसके बाद उन्होंने CJI के पद पर बने रहने की योग्यता पर सवाल उठाए। हालांकि, उन्होंने बेंच में मौजूद जस्टिस बागची और जस्टिस मोहना के प्रति सम्मान जताया। घटना के बाद कोर्ट में मौजूद अन्य वकीलों ने CJI से संबंधित वकील के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। स्थिति बिगड़ने पर कोर्ट की सुनवाई का सीधा प्रसारण म्यूट कर दिया गया। वहीं, कोर्टरूम में मौजूद वकीलों के मुताबिक, सुरक्षाकर्मियों ने संबंधित वकील को कोर्ट से बाहर निकाल दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)