संभल में अगले हफ्ते 3 डिग्री और गिरेगा पारा:ग्रामीण इलाकों में 200 मीटर रही विजिबिलिटी; अस्पतालों में 1 हजार से ज्यादा मरीज पहुंच रहे

Nov 20, 2026 - 08:37
0
संभल में अगले हफ्ते 3 डिग्री और गिरेगा पारा:ग्रामीण इलाकों में 200 मीटर रही विजिबिलिटी; अस्पतालों में 1 हजार से ज्यादा मरीज पहुंच रहे
संभल के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा। इस दौरान विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज की गई, जबकि शहरी इलाकों में मौसम साफ रहा। जिले में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह और शाम ठंडक महसूस हुई, जबकि दिन में धूप निकलने से हल्की गर्मी रही। सुबह 8 बजे तापमान 16 डिग्री और हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। AQI 198 रहा। अगले हफ्ते 3 डिग्री और गिर सकता है तापमान दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। शाम को तापमान 6 डिग्री गिरकर 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। नवंबर के इस हफ्ते में तापमान 4 डिग्री गिर चुका है। मौसम विभाग ने भी इतनी ही गिरावट का अलर्ट जारी किया था। इस साल संभल में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। अक्टूबर के आखिरी दिनों में हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया। विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते तापमान में 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। लोगों ने निकाले गर्म कपड़े लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। सुबह खेतों में जाने वाले किसानों और दूसरे कामों से बाहर निकलने वाले लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। सुशील कुमार ने बताया कि चार दिन से मौसम साफ है, लेकिन ठंड काफी है। दिन में धूप निकलने से हल्की गर्मी महसूस होती है। ओपीडी में 1 हजार से ज्यादा मरीज, 32 भर्ती ठंड शुरू होने के साथ सरकारी और निजी अस्पतालों में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में मरीजों की संख्या 1,000 से ज्यादा पहुंच गई है। यहां रोजाना 8,000 से अधिक ब्लड जांच हो रही हैं और 32 मरीज भर्ती हैं। सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने लोगों को नहाने और पीने के लिए हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करने की सलाह दी है। उन्होंने बाहर की चीजें खाने से बचने, पौष्टिक भोजन करने और ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने को कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User