उन्नाव में 92 पोलिंग बूथ कम हुए:DM ने राजनीतिक दलों को जानकारी दी, 17,950 नए मतदाता जुड़े, पोलिंग सेंटर बढ़कर 1684 हुए
उन्नाव जिले में मतदाता सूची और मतदान केंद्रों के पुनर्गठन के बाद 92 पोलिंग बूथ कम हो गए हैं। अब इनकी कुल संख्या 2648 है। वहीं, पोलिंग सेंटर बढ़कर 1684 हो गए हैं। इस दौरान 17,950 नए मतदाता भी जुड़े हैं। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें बूथों के पुनर्गठन पर चर्चा हुई और मिले सुझावों पर विचार किया गया। इसके बाद सभी की सहमति से पुनर्गठन को अंतिम रूप दिया गया। यह सूची अब निर्वाचन आयोग को भेजी जा रही है, जहां से इसका अंतिम प्रकाशन होगा। 17 और 24 अक्टूबर को चले विशेष अभियान में 17,950 नए मतदाता जोड़े गए, जिनमें खासकर 18 साल के युवा शामिल हैं। पुनर्गठन का मकसद मतदान व्यवस्था को बेहतर बनाना और मतदाताओं को सुविधा देना है। आगामी अभियानों में भी नए मतदाताओं को जोड़ने का काम जारी रहेगा। दीपावली की छुट्टियों में बाहर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के घर लौटने पर उनसे भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की जाएगी। प्रशासन को उम्मीद है कि इससे नए मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ेगा और आगामी चुनावों में मतदाता सूची अधिक व्यापक एवं अद्यतन हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)