इटावा में वाल्मीकि जयंती पर संगोष्ठी:उपमुख्यमंत्री पद देने की मांग, समाज को शासन में प्रतिनिधित्व दिलाने की अपील

Oct 26, 2026 - 15:14
0
इटावा में वाल्मीकि जयंती पर संगोष्ठी:उपमुख्यमंत्री पद देने की मांग, समाज को शासन में प्रतिनिधित्व दिलाने की अपील
इटावा में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जसवंतनगर स्थित कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पिछड़ा दलित समाज सेना (PDSS) के संगठन संयोजक एवं उत्तर प्रदेश शासन की राज्य सलाहकार समिति के सदस्य प्रतिनिधि अंकित श्रीवास्तव शामिल हुए। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अंकित श्रीवास्तव ने मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार में वाल्मीकि समाज को उपमुख्यमंत्री का कम से कम एक पद दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे समाज की आवाज शासन के सर्वोच्च स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मनोज वाल्मीकि, सूरज खन्ना, दिनेश गौतम, सौरभ केसरवानी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User