150 वर्ष पुरानी रामलीला समिति की नई कार्यकारिणी गठित:अतुल मिश्रा अध्यक्ष और रजनीश श्रीवास्तव बने कोषाध्यक्ष, उदय त्रिपाठी मैनेजर और ललित सिंह बने महामंत्री

Oct 26, 2026 - 15:14
0
150 वर्ष पुरानी रामलीला समिति की नई कार्यकारिणी गठित:अतुल मिश्रा अध्यक्ष और रजनीश श्रीवास्तव बने कोषाध्यक्ष, उदय त्रिपाठी मैनेजर और ललित सिंह बने महामंत्री
चित्रकूट में मानिकपुर ब्लॉक के ऐंचवारा गांव में 150 वर्ष पुरानी ग्राम समाज रामलीला समिति की 15 दिवसीय रामलीला का भव्य समापन हुआ। इस मौके पर आयोजित खुली बैठक में वर्ष 2026 की रामलीला के लिए प्राप्त सहयोग राशि का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया। इसके बाद नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें विजय प्रकाश तिवारी को संरक्षक, उदय त्रिपाठी को मैनेजर, अतुल मिश्रा को अध्यक्ष, रजनीश श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, ललित सिंह को महामंत्री और मनीष केसरवानी को सचिव बनाया गया। वहीं सल्लू तिवारी को उप मैनेजर, नरेंद्र तिवारी को उपाध्यक्ष तथा हर्षित, शुभम और संदीप को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। पांच साल तक सेवा देने वाली पुरानी कार्यकारिणी के सदस्यों के योगदान की सराहना कर उन्हें सम्मानित किया गया। नए पदाधिकारियों से रामलीला की ऐतिहासिक परंपरा को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User