कन्नौज में भाजपा ने खड़गे की टिप्पणी पर प्रदर्शन किया:पीएम मोदी के पिता पर अमर्यादित बयान देने का आरोप, राष्ट्रपति से शिकायत की
कन्नौज कलक्ट्रेट में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ नाराजगी जताई और खड़गे से कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कार्यवाही के लिए राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम देवेंद्र सिंह को सौंपा। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान खड़गे ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी। भाजपा नेताओं का कहना था कि इस टिप्पणी से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की मांग भाजपा नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को अपनी भाषा और बयानों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में एकत्र होकर विरोध जताया और एडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे से कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्राची गुप्ता, हरिबक्श सिंह, शैलेन्द्र द्विवेदी, जीतू तिवारी, अभिषेक पांडेय, आशुतोष मिश्रा, राजीव ठाकुर, अभिमन्यु सिंह, मंगलम पांडेय, श्याम दुबे, शुभु मिश्रा, शोभित कश्यप, संजीव कुमार गुप्ता, दिलीप खटिक, रामबख्श लोधी, सन्दीप वर्मा, दीपशिखा पाल समेत पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुकेश पाल को लेकर बोले जिलाध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया ने कन्नौज में सपा नेताओं द्वारा हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल को पीटने और उसका नाम भाजपा से जोड़ने के मामले में भी बयान दिया। वीरसिंह भदौरिया ने कहाकि मुकेश पाल की खुद एक पार्टी है और भाजपा से उसका कोई लेना देना नहीं। उन्होंने कहाकि जीज तरह से एक अकेले पर सपाईयों ने हमला किया, वह निंदनीय कृत्य है। कोई भी सपाई यदि किसी कमजोर या निरीह व्यक्ति को सताने का प्रयास करेगा तो भारतीय जनता पार्टी उस कमजोर व्यक्ति के साथ खड़ी दिखेगी। किसी का उत्पीड़न हरगिज नहीं होने दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)