पीएम मोदी मनीला रवाना, आसियान समिट में भारत की दोस्ती और ताकत का दिखेगा दम!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मनीला रवाना हुए। व्यापार, निवेश, समुद्री सुरक्षा और क्वाड बैठक पर रहेगी नजर।

Nov 16, 2026 - 10:38
0
पीएम मोदी मनीला रवाना, आसियान समिट में भारत की दोस्ती और ताकत का दिखेगा दम!

दि राइजिंग न्यूज़ | मनीला | 16 नवंबर 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को 16 नवंबर को आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फिलीपींस की राजधानी मनीला रवाना हो गए। प्रधानमंत्री 17 नवंबर को होने वाले 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि आसियान सदस्य देशों के साथ भारत के संबंध उसकी पूर्वोन्मुखी नीति के केंद्र में हैं। भारत इन देशों के साथ अपनी गहरी दोस्ती को बहुत अधिक महत्व देता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और आसियान देशों के संबंध सदियों पुराने सभ्यतागत आदान-प्रदान पर आधारित हैं। समय के साथ यह साझेदारी व्यापार, संपर्क, समुद्री सुरक्षा, तकनीक और आपसी जनसंपर्क जैसे कई क्षेत्रों तक विस्तारित हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शिखर सम्मेलन में शामिल देशों के नेताओं के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सहयोग को मजबूत करने पर सार्थक चर्चा होगी।

मनीला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में व्यापार और निवेश बढ़ाने, समुद्री सुरक्षा में सहयोग मजबूत करने तथा क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा होगी। भारत और आसियान के 11 सदस्य देशों के बीच सालाना व्यापार लगभग 122 अरब डॉलर का है। ऐसे में यह सम्मेलन आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस यात्रा के दौरान भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के बीच क्वाड शिखर सम्मेलन भी प्रस्तावित है। इसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा और रणनीतिक बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। चीन और फिलीपींस के बीच जारी तनाव के बीच मनीला में इस बैठक का आयोजन भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भारत लगातार स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र की वकालत करता रहा है। भारत का जोर सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने तथा विवादों का समाधान बातचीत और अंतरराष्ट्रीय कानून के माध्यम से करने पर है। इस यात्रा के जरिए भारत आसियान देशों के साथ व्यापार, रक्षा और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User