बिरसा मुंडा की आज 151वीं जयंती:पीएम मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे, 3 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। सरकार ने 2021 में बिरसा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था। पीएम मोदी 3 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री मिजोरम में ट्राइबल फ्रीडम फाइटर म्यूजियम का उद्घाटन भी करेंगे। पीएम मोदी 2023 में बिरसा की जन्मस्थली उलिहातू (खूंटी, झारखंड) गए थे। वे उलिहातू का दौरा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। पीएम ने बिरसा के नाम पर सिक्का जारी किया था पीएम मोदी 2024 में बिहार के जमुई गए थे। यहां वे जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। पीएम ने बिरसा मुंडा के नाम पर 150 रुपए का सिक्का और 5 रुपए का स्मारक डाक टिकट जारी किया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)