ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तानी मंत्री:SCO के कार्यक्रम में शामिल होंगे; आखिरी बार बिलावल भुट्टो 2023 में आए थे
पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मसूद मलिक अगले सप्ताह भारत आएंगे। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक मलिक 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। भारत ने पाकिस्तान को SCO का सदस्य होने के नाते आमंत्रित किया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार होगा जब पाकिस्तानी मंत्री भारत आएंगे। इससे पहले मई 2023 में पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी SCO की बैठक में शामिल होने गोवा आए थे। भारत की पहल पर पहला कार्यक्रम SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम (सभ्यता संवाद कार्यक्रम) का पहला सत्र इस महीने के आखिर में नई दिल्ली में होगा। यह पहल पूरे यूरेशिया में सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए भारत ने शुरू की है। भारत ने SCO के सभी 10 सदस्य देशों को सभ्यता संवाद कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि भारत इस कार्यक्रम में सभी सदस्य देशों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले इस सभ्यता संवाद में सदस्य देशों के प्रतिनिधि अलग-अलग सभ्यताओं और संस्कृतियों के बीच बातचीत और आपसी संपर्क बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम की घोषणा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 20 अक्टूबर को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में की थी। उस समय वे SCO की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। पाकिस्तान के पास है SCO की अध्यक्षता पाकिस्तान ने 1 सितंबर 2026 से 2026-27 के लिए SCO के सदस्य देशों की सरकारों के प्रमुखों की परिषद की घूर्णन अध्यक्षता संभाली है। SCO में भारत, पाकिस्तान, चीन, रूस, ईरान, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। मलिक का दौरा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत के लिए नहीं है। वे SCO के सदस्य देश के प्रतिनिधि के तौर पर इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)