प्रयागराज में प्रधान की नाबालिग बेटी से गैंगरेप:रात 1:30 बजे घर से निकली, 12 घंटे बाद झाड़ियों में बेहोश मिली
प्रयागराज में ग्राम प्रधान की नाबालिग बेटी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उसे रात में शादी कराने का झांसा देकर बुलाया। इसके बाद अपने दो साथियों के साथ मिलकर उससे गैंगरेप किया। परिवारवालों का कहना है कि रात में सभी लोग सो रहे थे और तभी बेटी अचानक लापता हो गई। 12 घंटे बाद रामलीला मैदान के पास झाड़ियों में बेसुध पड़ी मिली।
किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। उसके पिता ने तीनों युवकों के खिलाफ थरवई थाने में नामजद तहरीर दी है। पिता का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही बेटी का मेडिकल कराया। उधर पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कहती रही।
रात 1:30 बजे घर से निकली पिता की तहरीर के मुताबिक, 12 नवंबर की रात परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। सुबह जब घरवाले जागे तो बेटी गायब थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। इसमें किशोरी रात करीब डेढ़ बजे घर से बाहर जाती दिखाई दी। परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे रहे। दोपहर करीब एक बजे घर से लगभग 500 मीटर दूर रामलीला मैदान के पास झाड़ियों में वह बेसुध हालत में मिली। परिजन उसे घर लेकर पहुंचे। होश आने पर किशोरी ने गांव के ही तीन युवकों के नाम बताए और उनके साथ हुई घटना की जानकारी दी। शादी का झांसा देकर रामलीला मैदान ले गया मुख्य आरोपी पिता ने पुलिस को बताया, बेटी ने कहा कि मुख्य आरोपी ने उसे घरवालों के खाने में मिलाने के लिए एक दवा दी थी। इसके बाद शादी कराकर दूर ले जाने का झांसा दिया था। इसके बाद उसे घर से बुलाकर रामलीला मैदान के पास ले गया। वहां पहले से मौजूद दो अन्य युवकों के साथ मिलकर तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। जब उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो तीनों भाग निकले। 36 घंटे बाद भी FIR नहीं, मेडिकल तक नहीं कराया मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर पीड़ित परिवार ने नाराजगी जताई है। पिता का आरोप है कि तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देने और बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी देने के बावजूद पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। बेटी को परेशान करता था एक आरोपी पिता के मुताबिक, आरोपियों में शामिल एक युवक की नीयत पहले से ही उनकी बेटी के प्रति ठीक नहीं थी। कुछ महीने पहले उसने किशोरी से दोस्ती करने के लिए कहा था। बेटी ने इसकी जानकारी घरवालों को भी दी थी। डीसीपी बोले,
उधर इस मामले में डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस को शनिवार को मामले की जानकारी दी गई। फुटेज में किशोरी रात में घर से अकेले निकलते दिखाई दे रही है। टीमें गठित कर जांच कराई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)