एमपी के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप:3-4 सेकंड तक हिली धरती, स्कूल और घरों से बाहर भागे लोग; अभी नुकसान की सूचना नहीं

Nov 14, 2026 - 10:41
0
एमपी के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप:3-4 सेकंड तक हिली धरती, स्कूल और घरों से बाहर भागे लोग; अभी नुकसान की सूचना नहीं
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार सुबह 9:15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 दर्ज की गई। करीब 3-4 सेकंड तक जमीन में कंपन हुआ। भीकनगांव सहित आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। अचानक कंपन से लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। सनावद रोड स्थित अविसंस स्कूल में भी कंपन महसूस होने पर बच्चों को मैदान में ले जाया गया। दीपक कानूनगो, प्रभुराम मालवी और बसंत सोनी ने बताया कि सुबह अचानक घर में कंपन होने लगा। सोफा अपनी जगह से खिसक गया। घबराकर वे परिवार के साथ घर से बाहर आ गए। स्कूल में कंपन महसूस होने पर सभी बच्चे भवन से निकलकर मैदान में पहुंच गए। बाद में शिक्षकों ने उन्हें भूकंप के दौरान बचाव के तरीके बताए। खरगोन से 23 किमी दूर था भूकंप का केंद्र राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र 21.590 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.552 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। यह खरगोन से करीब 23 किलोमीटर दूर और धामनोद से 69 किलोमीटर दक्षिण में था। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई। कई जगह से मिली झटके महसूस होने की सूचना खरगोन एसडीएम सत्येंद्र बैरवा ने बताया कि जिले के कई इलाकों से कंपन महसूस होने की सूचना मिली है। प्रशासन ने इसकी जानकारी जुटाई है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User