टाइगर की ‘लाग जा गले’ का पुणे शेड्यूल पूरा हुआ:फायरिंग की घटना के बाद शूटिंग पर लौटे थे एक्टर; फिल्म में जान्हवी भी आएंगी नजर

Nov 14, 2026 - 18:27
0
टाइगर की ‘लाग जा गले’ का पुणे शेड्यूल पूरा हुआ:फायरिंग की घटना के बाद शूटिंग पर लौटे थे एक्टर; फिल्म में जान्हवी भी आएंगी नजर
टाइगर श्रॉफ और जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘लग जा गले’ का पुणे शेड्यूल पूरा हो गया है। इसकी जानकारी फिल्म के हेयर और मेकअप आर्टिस्ट सौरव रॉय की पोस्ट से मिली। गौरतलब है कि पिछले महीने टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर 20 अक्टूबर को फिल्म 'लग जा गले' की शूटिंग के लिए सेट पर लौट आए थे। सौरव रॉय ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ‘LJG Pune Wrap’ लिखा हुआ चॉकलेट केक की तस्वीर शेयर की। तस्वीर में धर्मा प्रोडक्शंस का भी जिक्र था। जान्हवी कपूर ने सौरव की पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर की। ‘लग जा गले’ का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और जान्हवी कपूर के अलावा लक्ष्य लालवानी भी नजर आएंगे। राज मेहता इससे पहले ‘गुड न्यूज’, ‘जुगजुग जियो’ और ‘सेल्फी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इससे पहले मिड-डे की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया था कि 'लग जा गले' के मेकर्स ने शूटिंग की लोकेशन को गुप्त रखा था। टीम के कुछ खास सदस्यों के अलावा किसी को भी लोकेशन की जानकारी नहीं दी गई थी। सूत्र के मुताबिक, मेकर्स के लिए टाइगर की सुरक्षा सबसे जरूरी थी। टाइगर खुद काम पर लौटना चाहते थे। वह नहीं चाहते थे कि इस घटना की वजह से फिल्म की शूटिंग पर कोई असर पड़े। रिपोर्ट के मुताबिक, 'लग जा गले' मई 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ आखिरी बार ए. हर्षा की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘बागी 4’ में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, हरनाज संधू, सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, महेश ठाकुर, सौरभ सचदेवा और उपेंद्र लिमये सहित अन्य कलाकार थे। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जान्हवी कपूर आखिरी बार तेलुगु स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ राम चरण भी थे। ‘पेड्डी’ 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User