बलिया के सीयर चौकी के पूर्व-प्रभारी अजीत सिंह का निधन:नीरज हत्याकांड के बाद चर्चा में आए थे, लंबे समय से स्पाइनल बीमारी से पीड़ित थे
बलिया जिले की सीयर पुलिस चौकी के पूर्व प्रभारी उपनिरीक्षक अजीत सिंह का बुधवार शाम लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से स्पाइनल बीमारी से पीड़ित थे। फिलहाल उनकी तैनाती लखनऊ के हजरतगंज थाने में थी। उनके 20 वर्षीय बेटे अमृतांशु सिंह ने बताया कि बुधवार शाम जानकीपुरम स्थित आइकॉन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। अंबेडकर नगर के रहने वाले थे अजीत सिंह अजीत सिंह मूल रूप से अंबेडकर नगर के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटा अमृतांशु और बेटी सृष्टि सिंह हैं। उनके निधन की खबर मिलने पर परिवार और परिचितों में शोक छा गया। नीरज हत्याकांड के बाद चर्चा में आए थे बेल्थरा रोड में सीयर चौकी प्रभारी रहते हुए अजीत सिंह नीरज हत्याकांड के बाद चर्चा में आए थे। इस मामले में उनकी भूमिका के चलते स्थानीय स्तर पर उनकी पहचान बनी थी। पुलिस विभाग में जताया शोक अजीत सिंह के निधन की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग के सहयोगियों और क्षेत्र के परिचितों ने शोक जताया। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)