इटावा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ताऊ-भतीजे की मौत:कानपुर देहात से दवा लेने के लिए बाइक से निकले थे, हाईवे पर हादसा
इटावा में नेशनल हाईवे-19 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार ताऊ-भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों कानपुर देहात से इटावा के इकदिल में दवा लेने जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। दवा लेने के लिए निकले थे दोनों हादसा बुधवार शाम करीब छह बजे बकेवर थाना क्षेत्र में हुआ। मृतकों की पहचान कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के कैलई गांव के रहने वाले उमेश कुमार और आदर्श कुमार के रूप में हुई है। उमेश रिश्ते में आदर्श के ताऊ लगते थे। उमेश की बहन सुनीता शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम उनके बड़े भाई उमेश और छोटे भाई का बेटा आदर्श बाइक से इटावा के इकदिल दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान बकेवर क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 40 साल से अहमदाबाद में रह रहे थे उमेश सुनीता शर्मा ने बताया कि उनके बड़े भाई उमेश कुमार करीब 40 साल से अहमदाबाद में रह रहे थे। वह सात नवंबर को ही गांव आए थे। वह निजी तौर पर ड्राइविंग से जुड़ा काम करते थे। बुधवार को वह अपनी दवा के साथ मां के लिए भी दवा लेने जा रहे थे। उनकी मां को घुटनों में परेशानी है और डायबिटीज की दवा भी चल रही है। उमेश खुद इकदिल में पाइल्स की दवा लेने जा रहे थे। गुरुवार को कराया गया पोस्टमार्टम हादसे में ताऊ-भतीजे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। बकेवर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)