कन्नौज में पीपीटी निबंध प्रतियोगिता:यंग लीडर्स चैलेंज 2026-27 के तहत युवाओं ने प्रस्तुत किए विचार
कन्नौज में विकसित भारत यंग लीडर्स कार्यक्रम के तहत चैलेंज ट्रैक 2026-27 की पीपीटी आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन गुरूवार दोपहर 12 बजे विकास भवन स्थित हर्षवर्धन सभागार में किया गया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने की। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने निर्धारित विषयों पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से अपने विचार, सुझाव और नवाचारी दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी समझ और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल ने किया। इसमें जीजीडीसी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नेहा मिश्रा, पीएसएम पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पंकज राय और डॉ. रमेश सिंह शामिल रहे। प्रतियोगिता के परिणाम में कीर्ति ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि साक्षी दूसरे और नंदिनी तीसरे स्थान पर रहीं। अंशिका को चौथा और देवव्रत को पांचवां स्थान मिला। वहीं नित्य ने छठा स्थान प्राप्त किया। सीडीओ ने बताया की प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच, नवाचार और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में प्रभारी एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंशिता श्रीवास्तव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आकाश सिंह और सौरभ यादव, जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी तथा वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह चंदेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)