बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन आयोजित हुई:डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Nov 01, 2026 - 14:46
0
बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन आयोजित हुई:डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने दिखाई हरी झंडी
बलिया स्थापना दिवस पर रविवार सुबह करीब 8:30 बजे पर्यावरण मिनी मैराथन 2026 आयोजित की गई। छात्र सहायता समिति के तत्वावधान में हुई दौड़ को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाई। दौड़ सतीश चंद्र कॉलेज चौराहे से शुरू हुई। यह मालगोदाम तिराहा, स्टेशन रोड, विशुनीपुर चौराहा, पानी टंकी चौराहा, जगदीशपुर चौराहा और ओवरब्रिज से होते हुए सिविल चौकी पर खत्म हुई। दौड़ करीब तीन किलोमीटर की थी। पुरुष वर्ग में सुखपुरा के संदीप ठाकुर पहले, सवरूबांध के दुर्गेश पासवान दूसरे और नगवा के रुद्र यादव तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में सरया गांव की प्रीति गुप्ता पहले, भरतपुरा गांव की सुषमा दूसरे और हुसेपुर गांव की प्रियंका राजभर तीसरे स्थान पर रहीं। दोपहर करीब 12 बजे टीडी कॉलेज के मनोरंजन हॉल में पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह हुआ। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने पर्यावरण दिवस और बलिया बलिदान दिवस पर हुई मैराथन के विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आयोजन के लिए छात्र सहायता समिति के सदस्यों की प्रशंसा की। प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने हिस्सा लिया। इसमें बच्चियों, महिलाओं और सैकड़ों युवाओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में छात्र सहायता समिति के अध्यक्ष सर्वदमन जायसवाल के साथ पंकज सिंह, धीरेन्द्र शुक्ला, राकेश कुमार आनन्द, धनन्जय सिंह, रतन प्रकाश वर्मा, मनोज शाह, बाल कृष्ण मुर्ती, दीपक जायसवाल, कृष्णा मौर्या, भानू प्रकाश वर्मा, प्रहलाद जी, संतोष सिंह, डॉ. कंतेश्वर मिश्रा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User