पांडु नगर में अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित:375 युवाओं ने लिया हिस्सा, छह औद्योगिक कंपनियों ने की भर्ती
कानपुर के पांडु नगर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में अप्रेंटिसशिप एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से अप्रेंटिसशिप मेले और ओपन कैंपस हायरिंग का आयोजन किया गया। इसमें कुल 375 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 192 का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया गया। मेले में एमआरएफ लिमिटेड (दहेज, गुजरात), अडानी सोलर (मुंद्रा, गुजरात), सब्रोस लिमिटेड (नोएडा), थ्रेड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और अलका एंटरप्राइजेज (कानपुर) सहित एसआरएफ लिमिटेड (पीथमपुर, मध्य प्रदेश) ने हिस्सा लिया। कंपनियों ने फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिकल, टर्नर और इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के अभ्यर्थियों का चयन किया। संस्थान के प्रधानाचार्य हरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि 5 नवंबर 2026 को हीरो इंडिया हरिद्वार स्थित अपने प्लांट के लिए अप्रेंटिस चयन करने संस्थान आएगी। उन्होंने युवाओं से रोजगार के इन अवसरों का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अप्रेंटिसशिप एवं प्लेसमेंट सेल के अजय द्विवेदी और रिजवान अहमद का विशेष योगदान रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)