राज्यपाल के दौरे से पहले कुलपति ने समीक्षा की:2 नवंबर के आगमन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक और परिसर का निरीक्षण
काशी नरेश विश्वविद्यालय में 2 नवंबर को राज्यपाल और कुलाधिपति का पहला आधिकारिक दौरा होगा। इससे पहले कुलपति प्रोफेसर उमा श्रीवास्तव ने तैयारियों की समीक्षा की। रविवार को उन्होंने संकायाध्यक्षों, प्रशासनिक अधिकारियों और आयोजन समितियों के प्रभारियों के साथ बैठक की। इसके बाद कुलपति ने अधिकारियों के दल के साथ पूरे परिसर का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य द्वार, समारोह स्थल और सफाई व्यवस्था देखी। कुलपति ने तकनीकी विंग और संबंधित अधिकारियों को सभी काम समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि राज्यपाल के प्रोटोकॉल और स्वागत में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय के अधिकारी भी दौरे की तैयारियों में जुटे हैं। काशी नरेश विश्वविद्यालय इसी साल स्थापित हुआ है। राज्यपाल का यह यहां पहला आधिकारिक दौरा होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)