मेले में विवाद के बाद युवक को मारी थी गोली:बीच-बचाव करने पर हुई थी रंजिश, फोन कर बातचीत के लिए बुलाने के बाद युवक पर की थी फायरिंग
आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली पुलिस ने मेले में हुए विवाद के बाद युवक पर जानलेवा फायरिंग करने के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शरद यादव (28) पुत्र स्व. वीरेन्द्र यादव निवासी मनचोभा, थाना कोतवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे रविवार को गिरफ्तार किया। 27 अक्टूबर को ककरहटा गांव निवासी इन्द्रदेव यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनका 18 वर्षीय पुत्र निखिल यादव गांव के पास लगे मेले में गया था। वहां सौरभ यादव और अजीत यादव के बीच गाली-गलौज हो रही थी। निखिल ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग करा दिया था। इसी बात को लेकर रंजिश हो गई।
आरोप है कि इसके बाद सौरभ यादव ने निखिल को फोन कर बातचीत के लिए बुलाया। वहां से वापस लौटते समय उसे जान से मारने की नीयत से गोली मार दी गई। गोली निखिल की दाहिनी जांघ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 560/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की विवेचना में आया था नाम सामने
पुलिस ने विवेचना के दौरान प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त शरद यादव को रविवार सुबह मोजरापुर से गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध मुकदमे में धारा 3(5) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)