प्रतापगढ़ में यातायात माह शुरू, एसपी ने दिलाई शपथ:राजापाल टंकी चौराहे पर बिना हेलमेट चलाने वालों को किया जागरूक

Nov 01, 2026 - 14:46
0
प्रतापगढ़ में यातायात माह शुरू, एसपी ने दिलाई शपथ:राजापाल टंकी चौराहे पर बिना हेलमेट चलाने वालों को किया जागरूक
प्रतापगढ़ में रविवार दोपहर 1 बजे यातायात माह नवंबर 2026 शुरू हुआ। एसपी दीपक भूकर ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के राजापाल टंकी चौराहे पर फीता काटकर इसकी शुरुआत की। उन्होंने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में एसपी ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को जागरूक किया और हेलमेट बांटे। उन्होंने वाहन चालकों से सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहने की अपील की। दीपक भूकर ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने और लोगों की जान बचाने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। वाहन चलाते समय अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और बाइक पर चालक समेत दो से अधिक लोगों के न बैठने की अपील की। चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने को कहा। उन्होंने शराब पीकर वाहन न चलाने, तय गति सीमा का पालन करने और सड़क पर यातायात संकेतों का ध्यान रखने की भी अपील की। कार्यक्रम में युवाओं को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। पुलिस विभाग नवंबर में अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा और हादसों में कमी लाने की कोशिश करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User