बलिया में साहित्यकार अवध बिहारी की जयंती:शक्ति स्थल स्कूल में चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शिक्षा योगदान सराहा
बलिया में चंद्रशेखर नगर स्थित शक्ति स्थल स्कूल में विद्यालय के संस्थापक एवं साहित्यकार डॉ. अवध बिहारी तिवारी की 88वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। विद्यालय के प्रबंधक दुर्गा दत्त त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. लहरी ने अपने जीवन में अनेक रचनाएं कीं। इनमें 11 एकांकियों का संग्रह 'एकादशी एकांकी' शामिल है। उन्होंने 'दहेज और बेटी' नामक एकांकी को विभिन्न स्थानों पर मंचित किया, जिसे सम्मान और पुरस्कार भी प्राप्त हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. लहरी ने शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए काम किया। उनकी अनुपस्थिति विद्यालय परिवार को खलती है। कार्यक्रम का संचालन साकेत त्रिपाठी ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)