बलरामपुर के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कंबल बांटे:यूटा और संस्कार भारती ने आबर में सामूहिक भोज कराया
बलरामपुर के आबर स्थित वृद्धाश्रम में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) और संस्कार भारती ने ‘एक शाम बुजुर्गों के नाम’ कार्यक्रम किया। इस दौरान बुजुर्गों को कंबल बांटे गए और सामूहिक भोज कराया गया। आयोजकों ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ भोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों के प्रति सम्मान और अपनापन जताना था। यूटा के जिलाध्यक्ष और संस्कार भारती के देवकुमार मिश्र ने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं। उनकी सेवा और सम्मान करना सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में मॉडर्न इंटर कॉलेज की शिक्षिका किरन मिश्रा, भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष यदुनंदन मिश्र, शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह, संस्कार भारती के जिला उपाध्यक्ष भानु प्रकाश त्रिपाठी, यूटा के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. फैजान अंसारी, जिला संयोजक अभिषेक ओझा, जिला संगठन मंत्री कौशल कुमार और जिला मीडिया प्रभारी सचिन शुक्ल मौजूद रहे। इसके अलावा ओम प्रकाश दूबे, अभिषेक गुप्ता, अमरेश तिवारी, अजय मिश्र, नन्हे विश्वकर्मा और वृद्धाश्रम के संचालक राजित राम वर्मा सहित अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)