बुलंदशहर में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम:सैंट मोमीना स्कूल में संभागीय निरीक्षक ने यातायात नियमों की जानकारी दी

Nov 19, 2026 - 12:49
0
बुलंदशहर में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम:सैंट मोमीना स्कूल में संभागीय निरीक्षक ने यातायात नियमों की जानकारी दी
बुलंदशहर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के तहत गुरुवार को सैंट मोमीना स्कूल में यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संभागीय निरीक्षक अश्विनी पाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा के महत्व और यातायात नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों को पैदल चलते समय फुटपाथ का उपयोग करने, सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग अपनाने और दोनों ओर देखकर सड़क पार करने की सलाह दी। उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने के बारे में भी बताया। साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों को नाबालिग अवस्था में वाहन चलाने के लिए प्रोत्साहित न करें। इस दौरान छात्रों और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी वाले पंपलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य अजित सिसोदिया भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User