हमीरपुर का सिटी फॉरेस्ट 1.40 करोड़ से बनेगा नगर वन:ओपन जिम, झूले और वन्यजीवों के स्टैचू तैयार; जल्द लोकार्पण की तैयारी

Nov 19, 2026 - 12:49
0
हमीरपुर का सिटी फॉरेस्ट 1.40 करोड़ से बनेगा नगर वन:ओपन जिम, झूले और वन्यजीवों के स्टैचू तैयार; जल्द लोकार्पण की तैयारी
हमीरपुर का सिटी फॉरेस्ट अब नगर वन के रूप में फिर से विकसित किया जा रहा है। पार्क को संवारने के लिए शासन ने 1 करोड़ 40 लाख रुपए मंजूर किए हैं। इसमें से 76 लाख रुपए मिलने के बाद वन विभाग ने विकास कार्य कराए हैं। पार्क में ओपन जिम, झूले और वन्यजीवों के स्टैचू बनाए गए हैं। अधिकारियों की कोशिश है कि लोकार्पण के साथ ही इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाए। वन विभाग ने वर्ष 1993 में शहरवासियों को प्रकृति के करीब लाने और मनोरंजन की सुविधा देने के लिए सिटी फॉरेस्ट बनाया था। शुरुआत में सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग यहां आते थे। परिवार हरियाली के बीच समय बिताते थे। बाद में पार्क में अराजकता बढ़ने लगी। एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पार्क पर कलंक लगा और प्रशासन ने इसे बंद कर दिया था। ओपन जिम, झूले और वन्यजीवों के स्टैचू बने वर्ष 2026 में पार्क को एक बार फिर विकसित करने का काम शुरू किया गया है। अब यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और व्यायाम के लिए ओपन जिम तैयार किए गए हैं। प्राकृतिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए वन्यजीवों के स्टैचू भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही रोशनी, पहुंच मार्ग और दूसरी जरूरी सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है। सुरक्षा के भी किए जा रहे इंतजाम पार्क में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के यहां समय बिता सकें। डीएफओ अरविंद कुमार ने बताया कि शासन से मिले बजट से नगर वन के विकास कार्य पूरे कराए जा रहे हैं। इसके लोकार्पण की तैयारी भी चल रही है। 22, 23 या 24 तारीख को हो सकता है उद्घाटन डीएफओ के मुताबिक, उद्घाटन के लिए 22, 23 और 24 तारीख में से किसी एक दिन पर विचार किया जा रहा है। अधिकारियों की कोशिश है कि लोकार्पण के साथ ही नगर वन को आम लोगों के लिए खोल दिया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User