बरेली के दशहरा मेले में देर रात तक उमड़ी भीड़:वॉइस ऑफ बरेली और डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Oct 24, 2026 - 23:45
0
बरेली के दशहरा मेले में देर रात तक उमड़ी भीड़:वॉइस ऑफ बरेली और डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बरेली क्लब मैदान में रोटरी क्लब बरेली साउथ के 40वें विराट दशहरा मेले का दूसरा दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गुलजार रहा। ग्रुप डांस और वॉइस ऑफ बरेली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई। इंडियन आइडल फेम गायिका भारती गुप्ता की प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। लोगों ने झूलों और स्टालों पर खरीदारी का भी आनंद लिया। कमिश्नर शंभू कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा कर मेले की सफलता की कामना की और स्टालों का भ्रमण किया। बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय और एसपी उत्तरी संतोष कुमार ने दीप जलाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। ग्रुप डांस और वॉइस ऑफ बरेली प्रतियोगिता के जूनियर-सीनियर वर्ग में बच्चों ने गायन-नृत्य प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को पुरस्कार मिले। सरतापुर के रोटरी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भी नृत्य प्रस्तुत किया। मेले में चूड़ियों, पीतल के सामान, कालीन और साड़ियों की खरीदारी हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User