DIG ने थाने से फरार 3 चोरों पर इनाम बढ़ाया:बागपत में 50-50 हजार का इनाम घोषित, गैंगस्टर एक्ट में हुई थी कार्रवाई
मेरठ जोन के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने शनिवार की शाम करीब 5 बजे बागपत के दोघट थाने से फरार तीन आरोपियों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। ये तीनों नलकूप उपकरण चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। इन पर पांच महीने पहले गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी। पुलिस ने दोघट थाना इलाके में नलकूप उपकरण चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए यह कार्रवाई की थी। इस मामले में कुल 13 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज हुआ था। इनमें से 10 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। फरार आरोपियों में शामली के अलीपुर का मनोज पुत्र राजकिरण, मेरठ का अरबाज पुत्र उम्मेद और शामली के भभीसा का नीरज पुत्र वेदपाल शामिल हैं। डीआईजी ने बागपत पुलिस और स्पेशल फोर्स को इनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। यूपी एसटीएफ को भी इस बारे में जानकारी दी गई है। बागपत पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। डीआईजी ने जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)