सफाई कर्मचारी ने सैफई में फांसी लगाकर आत्महत्या की:भाई ने सुबह फंदे ले लटकी देखी लाश, पुलिस जांच में जुटी
औरैया के 28 वर्षीय युवक ने सैफई में किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सैफई स्थित यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में सफाई कर्मचारी था। शनिवार सुबह उसका बड़ा भाई जगाने पहुंचा तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। खिड़की से अंदर देखा तो राहुल फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पत्नी के मायके जाने के बाद उठाया कदम मृतक की पहचान औरैया जिले के छछूंद गांव निवासी राहुल कुमार (28) के रूप में हुई है। वह सैफई में किराए के मकान में पत्नी शबनम देवी के साथ रहता था। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद राहुल अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह जब उसका बड़ा भाई उसे जगाने पहुंचा, तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। खिड़की से देखने पर राहुल फांसी पर लटका मिला। राहुल का 10 महीने का बेटा सत्यम है। उसकी पत्नी शबनम देवी छह महीने की गर्भवती है। घटना के समय वह मायके गई हुई थी। युवक की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार सुबह तक शव गांव पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)