PET परीक्षा के लिए रेलवे की तैयारी पूरी:प्रयागराज से झांसी और कानपुर से मथुरा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Oct 24, 2026 - 23:12
0
PET परीक्षा के लिए रेलवे की तैयारी पूरी:प्रयागराज से झांसी और कानपुर से मथुरा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
PET परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने व्यापक तैयारियां की हैं। परीक्षा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही नियमित ट्रेनों के विस्तार, जरूरत के अनुसार समय में बदलाव और अतिरिक्त रेक के इस्तेमाल की व्यवस्था भी की गई है। रेलवे का उद्देश्य है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और परीक्षा के बाद घर लौटने में परेशानी न हो। रेलवे के अनुसार, PET परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इन तारीखों पर प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए रेलवे ने स्टेशन और ट्रेन संचालन से जुड़े इंतजाम किए हैं। प्रयागराज से झांसी और कानपुर से मथुरा के लिए स्पेशल ट्रेन परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 12-12 कोच वाली दो अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई गई है। 1. प्रयागराज जंक्शन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी गाड़ी संख्या 01821 प्रयागराज जंक्शन से 24 और 29 अक्टूबर तथा 31 अक्टूबर को रात 7:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 5:15 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। इससे झांसी और रास्ते में पड़ने वाले संबंधित गंतव्यों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। 2. कानपुर सेंट्रल से मथुरा जंक्शन गाड़ी संख्या 01823 कानपुर सेंट्रल से 24 और 29 अक्टूबर तथा 31 अक्टूबर को रात 8 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 3:10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। इससे कानपुर, फफूंद, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद और टूंडला सहित संबंधित स्टेशनों से यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा। स्टेशनों पर सीसीटीवी से होगी निगरानी मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के निर्देशन में प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर और प्रवेश व निकास द्वारों पर यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया जा रहा है। मंडल स्तर पर बनाए गए वार रूम से प्रमुख स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जाएगी। अधिकारियों की टीम भीड़ और प्लेटफॉर्म की स्थिति पर नजर रखेगी, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल कदम उठाए जा सकें। नौ ट्रेनों के विस्तार और तीन के समय में बदलाव की तैयारी रेलवे ने यात्रियों की संख्या और परिचालन की जरूरत के अनुसार नियमित ट्रेनों में भी बदलाव की योजना बनाई है। विज्ञप्ति के मुताबिक, कानपुर सेंट्रल-लखनऊ, कानपुर सेंट्रल-रायबरेली और कानपुर सेंट्रल-खजुराहो खंड की तीन ट्रेनों के समय में जरूरत के अनुसार बदलाव किया जा सकता है। वहीं, कानपुर सेंट्रल-फतेहपुर, इटावा-कानपुर सेंट्रल और कानपुर सेंट्रल-टूंडला सहित संबंधित खंडों की कुल नौ ट्रेनों के विस्तार का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडलों के समन्वय से जरूरत के अनुसार अन्य विशेष ट्रेनें चलाने की भी व्यवस्था रखी गई है। रेलवे का कहना है कि परीक्षा के दौरान यात्रियों की भीड़ और रेल परिचालन की स्थिति को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि अभ्यर्थियों की यात्रा सुगम बनी रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User