बृजभूषण के विधायक बेटे का राहुल गांधी पर बयान:मैं इस फैसले का सम्मान करता हूं, क्या इससे राहुल गांधी सबक ले पाएंगे?
गोंडा जिले के कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विधायक बेटे गोंडा सदर से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने सुल्तानपुर कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमित शाह के मानहानि मामले में बरी किए जाने को लेकर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सोमवार देर शाम 4:00 बजे बड़ा बयान दिया है। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि आज मैंने खबर पढ़ी कि राहुल जी को उसमें बरी कर दिया गया है। मैं इस फैसले का तो सम्मान करता हूँ, पर इससे क्या राहुल गांधी जी सबक ले पाएंगे? यह कहना मुश्किल है क्योंकि अभी उत्तर प्रदेश में चुनाव आ रहा है और सीटें एक को नहीं हैं, बात इतनी अभी कर देंगे जो शोभा नहीं देगी। और अब जैसे बड़े लोगों पर आरोप लगाना, कल्चर के बारे में बात करना,हिंदुइज्म के बारे में मतलब वो दुष्प्रचार इतना करते हैं, उसमें बोलते-बोलते बहुत आगे निकल जाते हैं। ये लीडर ऑफ अपोजिशन के लिए शोभा नहीं देता और इस प्रकार की बातें उनको नहीं करनी चाहिए। थोड़ा संयम रखना चाहिए। लोगों में शांति रहने देना चाहिए, उसको हर हमेशा डिस्टेबलाइज करने का प्रयास करना, लोगों को भड़काना, देश को भड़काना, यह बंद होना चाहिए। मैं तो कहता हूँ कि हमारे अपोजिशन को लीडर ऑफ अपोजिशन पर विचार करना चाहिए। दरअसल आपको बता दें कि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी अक्सर राहुल गांधी पर बयान देकर के उन्हें निशाने पर लिए रहते हैं। इनकी दोनों बेटे विधायक प्रतीक भूषण सिंह और सांसद करण भूषण सिंह बयान देकर के राहुल गांधी पर निशाना साधते रहते है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)