कार्तिक मेले में पहली बार होगा घोड़ों का हॉर्स शो:20 नवंबर को होगा आयोजन, डीएम-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

Oct 26, 2026 - 17:44
0
कार्तिक मेले में पहली बार होगा घोड़ों का हॉर्स शो:20 नवंबर को होगा आयोजन, डीएम-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा
हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला मार्गों का काम पूरा है और अस्थायी पुलिस लाइन बननी शुरू हो गई है। सोमवार शाम करीब 4 बजे डीएम कविता मीना और एसपी मधुवन सिंह ने मेला स्थल का जायजा लिया। श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर व्यवस्था हर साल गढ़मुक्तेश्वर मेले में 25 से 30 लाख श्रद्धालु आते हैं। यहां 20 से 25 हजार घोड़े और दूसरे पशु भी पहुंचते हैं, जिनकी खरीद-बिक्री होती है। पशुपालन विभाग इनके इलाज के लिए दो अस्थायी अस्पताल बनाता है। उन्होंने घाटों, पार्किंग, पीने के पानी, शौचालय, बिजली, सुरक्षा और स्वास्थ्य शिविरों के इंतजाम देखे। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। विजेता को मिलेगा ईनाम इस बार मेले में पहली बार 20 नवंबर को स्वदेशी नस्ल के घोड़ों का हॉर्स शो होगा। इसमें पांच से छह कैटेगरी में प्रतियोगिताएं होंगी। सबसे अच्छे घोड़ों को पहला, दूसरा और तीसरा इनाम मिलेगा, साथ ही शील्ड और सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए घोड़ों का सेहतमंद होना जरूरी है। अश्वपालकों को एक दिन पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए डॉ. ओमवीर सिंह से 9412544195 पर संपर्क करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User