आगरा में लगेगा दीपावली आनंद मेला:31 अक्टूबर को श्रीराम पार्क में मनोरंजक प्रस्तुतियां, सजेंगी महिलाओं की 45 दुकानें
आगरा में संस्कार भारती, आगरा महानगर की ओर से दीपावली के अवसर पर 31 अक्टूबर, शनिवार को जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में ‘दीपावली आनंद मेला’ आयोजित किया जाएगा। मेले में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए मनोरंजक कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी प्रताप नगर स्थित संस्कार केंद्र में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी गई। प्रांतीय महामंत्री नंद नंदन गर्ग ने कहा कि त्योहारों और उत्सवों के आयोजन से अगली पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों की जानकारी मिलती है। अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि संस्कार भारती का यह 26वां दीपावली आनंद मेला है। महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने बताया कि ‘स्वर्णिम भारत’ थीम पर महिलाओं और बच्चों की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएंगी। चित्र में रंग भरो प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम होंगे। प्रमुख नीरज अग्रवाल ने बताया कि मेले में महिलाओं की ओर से 45 दुकानें लगाई जाएंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)