गोरखपुर के 2 फुटबॉलर चयनित:राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व, केंद्रीय विद्यालय संगठन टीम में शामिल
गोरखपुर में वायुसेना स्थल स्थित केंद्रीय विद्यालय, गोरखपुर के दो छात्रों आदर्श कुमार गौतम और अनमोल का चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन की अंडर-14 फुटबॉल टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) में केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। आदर्श कुमार गौतम स्ट्राइकर और अनमोल गोलकीपर की भूमिका निभाएंगे। खेल शिक्षक सत्येंद्र कुमार और कोच मोहम्मद नईम के मार्गदर्शन में दोनों खिलाड़ियों ने अपने खेल को निखारा है। विद्यालय के प्राचार्य बैरिस्टर पांडेय ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह हमारे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। मुझे विश्वास है कि आदर्श और अनमोल राष्ट्रीय मंच पर भी अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करेंगे।”
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)