बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार:अंक 3, 7 और 9 वाले लोगों की बढ़ सकती हैं परेशानियां, अंक 8 वालों को मिल सकता है लाभ
अंक ज्योतिष के अनुसार, गुरुवार, 5 नवंबर को अंक 4, 6 और 8 वालों के लिए अनुकूल समय रहेगा। इन अंकों के लोगों को सफलता, लाभ और सहयोग मिल सकता है। वहीं अंक 3, 7 और 9 वाले लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अंक 1 और 5 वालों के लिए दिन की शुरुआत संघर्षपूर्ण रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद परिस्थितियों में सुधार होगा। अंक 2 वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। अपनी बर्थ डेट के मुताबिक, उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए गुरुवार कैसा रह सकता है… अंक 1 (जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है) आज दिन की शुरुआत संघर्षपूर्ण रह सकती है। आय होगी, लेकिन खर्च भी बने रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। दोपहर से योग्यतानुसार कार्य मिलेंगे और आय में भी वृद्धि होगी। अटके कार्यों में गति आएगी और विरोधियों पर विजय मिलेगी। संतान से जुड़े कार्यों में बाधा आ सकती है, लेकिन जल्द ही उसका समाधान भी हो जाएगा। दिन का अंत सुखद रहने की संभावना है। करियर - व्यापार में अचानक तेजी आएगी। नौकरीपेशा लोगों के स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। लव लाइफ - जीवनसाथी के लिए आदर और सम्मान बनाए रखें। हालांकि, प्रेम संबंध में कुछ दूरी आ सकती है। व्यस्तता के कारण एक-दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। बातचीत के जरिए गलतफहमियां दूर करें। शुभ अंक - 5, 6, 8, रंग - कत्थई। क्या करें - श्रीकृष्ण को दही और मिश्री का भोग लगाएं। अंक 2 (जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है) दिन की शुरुआत अच्छी होगी और कार्यों में तेजी रहेगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है। दूसरों का सहयोग मिलेगा और नए मित्र भी बन सकते हैं। दोपहर में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और विवादों से दूर रहें। आय में कमी हो सकती है। अनचाहे कार्य भी करने पड़ सकते हैं। करियर - नौकरीपेशा लोगों को काम करते समय विशेष सावधानी रखनी होगी। छोटी-सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। व्यापार में निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें। साझेदारी और आर्थिक लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें। लव लाइफ - विवाह योग्य लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंध में निराशा मिल सकती है। किसी प्रिय व्यक्ति की बात मन को दुखी कर सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए धैर्य से काम लें। शुभ अंक - 1, 6, 9, रंग - हरा क्या करें - श्रीकृष्ण को तुलसी अर्पित करें। अंक 3 (जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है) आज बचत पर ध्यान देना होगा। धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है और ऋण लेने की जरूरत हो सकती है। आय में कमी के साथ विवाद सामने आएंगे। कार्यों में बाधा आ सकती है। दोपहर में विशेष सावधानी बरतें। नए काम करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। धीरे-धीरे सहयोग प्राप्त होगा और परिस्थितियां सुधरने लगेंगी। करियर - व्यापार में खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और बिना योजना के निवेश करने से बचें। लव लाइफ - प्रेम प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है। प्रेम संबंध में सकारात्मक बदलाव आएगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपसी समझ बढ़ेगी और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। शुभ अंक - 2, 6, 7, रंग - मेहरून क्या करें - श्रीकृष्ण को मक्खन का भोग लगाएं। अंक 4 (जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है) सुबह समस्याओं का अंत होगा और आपका वर्चस्व बढ़ेगा। हालांकि, क्रोध से बचें। आय में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। संपर्कों का लाभ मिलेगा। आय अच्छी बनी रहेगी और दूसरों से सहायता भी मिलेगी। तनाव कम रहेगा। शाम का समय राजनीतिज्ञों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। करियर - व्यापार में तेजी आएगी और नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का भरोसा बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना हो सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है। लव लाइफ - जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। नए मित्र बन सकते हैं और सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे। प्रेम संबंध में भी सकारात्मकता रहेगी। अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। शुभ अंक - 3, 6, 8, रंग - सफेद क्या करें- श्रीकृष्ण को खीर का भोग लगाएं। अंक 5 (जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है) सुबह आय में कमी और कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। यात्रा में परेशानी हो सकती है। किसी से सहयोग की अपेक्षा न रखें। दोपहर से परिस्थितियों में सुधार होगा। आय बढ़ेगी और विवादों में पक्ष मजबूत रहेगा। कार्यस्थल पर शानदार प्रदर्शन करेंगे और चिंताएं कम होंगी। शाम को मित्रों का साथ मिलेगा। करियर - कारोबार में नई सुविधाएं मिलेंगी और कामकाज में विस्तार के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा। हालांकि, मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। लव लाइफ - प्रेम प्रस्ताव स्वीकार नहीं होने से निराशा हो सकती है। हालांकि, जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव खत्म होगा। रिश्तों में तालमेल बनाए रखने के लिए अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करें। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। शुभ अंक - 1, 6, 9, रंग - केसरी क्या करें - श्रीकृष्ण को फलों का भोग लगाएं। अंक 6 (जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है) पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और धन की आवक में सुधार आएगा। कार्य बिना किसी बड़ी बाधा के पूरे होंगे और सहयोग मिलेगा। आय अच्छी बनी रहेगी। पालतू जानवर के कारण परेशानी हो सकती है। दोपहर में तनाव और विवाद की स्थिति बन सकती है। संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं। अनावश्यक खर्च भी सामने आएंगे। शाम को परिचितों से मुलाकात होगी। करियर - व्यापार में तेजी बनी रहेगी और नए काम मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और लंबित कार्य पूरे होंगे। लव लाइफ - वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध में आ रही बाधाएं खत्म होंगी। साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। पुराने मतभेद दूर होंगे और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। शुभ अंक - 1, 6, 8, रंग - पीला क्या करें - श्रीकृष्ण को मोगरे के पुष्प अर्पित करें। अंक 7 (जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है) आज आय सामान्य रहेगी और भविष्य को लेकर चिंता रह सकती है। निराशा हावी हो सकती है। कार्यस्थल पर संसाधनों की कमी के कारण काम प्रभावित होगा। दोपहर में उम्मीदें बढ़ेंगी और सहयोग भी प्राप्त होगा। विवादों से दूर रहें और किसी को समझाने का प्रयास न करें। करियर - व्यापार में कठिनाइयां आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर धैर्य बनाए रखें और सहकर्मियों के साथ अनावश्यक बहस से बचें। किसी भी नए निवेश या व्यावसायिक समझौते में जल्दबाजी न करें। लव लाइफ - प्रेम का इजहार करने पर सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध में सुधार होगा और साथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। पुराने मतभेद दूर करने का अवसर मिलेगा। हालांकि, बातचीत में संयम रखें और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। शुभ अंक - 2, 6, 9, रंग - नीला क्या करें - श्रीकृष्ण को शंख के जल से स्नान कराएं। अंक 8 (जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है) समय अनुकूल रहेगा। संतान का सहयोग मिलेगा और भाग्य का साथ मिलेगा। आय बेहतर रहेगी और कार्य समय पर होंगे। वाहन सुख प्राप्त होगा। धार्मिक स्थानों पर जाने का अवसर मिलेगा और प्रसिद्ध व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलने का समय है। करियर - व्यापार के लिए समय उत्तम रहेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम की सराहना हो सकती है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। लव लाइफ - प्रेम संबंध में रुचि कुछ कम हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी से सुख और सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहेगी। साथी के साथ धार्मिक यात्रा या किसी विशेष स्थान पर जाने का अवसर मिल सकता है। शुभ अंक - 3, 6, 8, रंग - आसमानी क्या करें - श्रीकृष्ण को शहद का भोग लगाएं। अंक 9 (जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है) दिन की शुरुआत में कठिनाइयां आ सकती हैं। आय कम रहेगी और परिवार के सदस्यों से मतभेद हो सकते हैं। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। दोपहर से समस्याओं पर नियंत्रण होगा। दबाव कम होगा और मित्रों के सहयोग से परेशानियां समाप्त होने लगेंगी। आय में वृद्धि होगी और बाधाएं दूर होंगी। करियर - व्यापार में परेशानियां आ सकती हैं और कामकाज प्रभावित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी असंतुष्ट रह सकते हैं। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं और महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। धैर्य और मेहनत से परिस्थितियों में सुधार होगा। लव लाइफ - प्रेम संबंध पर आज ध्यान कम रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा और पारिवारिक मामलों में राहत मिलेगी। छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचें। साथी के साथ समय बिताने और बातचीत करने से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। शुभ अंक - 1, 4, 6, रंग लाल क्या करें - श्रीकृष्ण को मिठाई का भोग लगाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)