हिन्दू कॉलेज में रोवर्स-रेंजर्स का तीन दिवसीय शिविर पूरा:विद्यार्थियों ने टेंट लगाने, बिना आधुनिक सुविधाओं के विपरीत हालात में काम करना सीखा
मुरादाबाद के हिन्दू कॉलेज में दो नवंबर से चल रहे रोवर्स-रेंजर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हुआ। प्राचार्य प्रो. एसएस रावत ने विद्यार्थियों के कैंप का निरीक्षण किया और उनके बनाए पकवानों का स्वाद लिया। उन्होंने विद्यार्थियों की पाक कला की सराहना की। प्रो. रावत ने विद्यार्थियों के अनुशासन, टीम भावना, सेवाभाव और आत्मनिर्भरता की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिविर में विद्यार्थियों को टेंट लगाना, बिना आधुनिक सुविधाओं के खाना पकाना और विपरीत परिस्थितियों में काम करना सिखाया गया। उन्हें स्काउटिंग और गाइडिंग से जुड़ी गतिविधियों का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। शिविर का संचालन रोवर्स लीडर डॉ. हरिओम सिंह और रेंजर्स लीडर डॉ. कृति श्रीवास्तव के निर्देशन में हुआ। प्रशिक्षक अक्षत शर्मा और शुभम सैनी ने भी योगदान दिया। इस मौके पर कॉलेज के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)