सहारनपुर में दहेज मांगने पर विवाहिता से मारपीट:पति समेत पांच पर FIR, देवर पर छेड़छाड़ का आरोप
सहारनपुर के देवबंद इलाके में एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज मांगने, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने देवर पर पति की गैरमौजूदगी में छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया। महिला थाना पुलिस ने बुधवार को शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। महिला की शादी 17 नवंबर 2024 को मुजफ्फरनगर जिले के छपार थाना क्षेत्र के खामपुर बढ़ीवाला गांव के गौतम से हुई थी। उसके मुताबिक, माता-पिता ने शादी में करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे। सोने-चांदी के जेवर, एचएफ डीलक्स बाइक, कपड़े और घरेलू सामान भी दिया था। महिला का आरोप है कि पति गौतम, ससुर सुभाष, सास प्रतिभा और देवर मोंटी व संजीत इससे संतुष्ट नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद वे बुलेट बाइक और तीन लाख रुपये मांगने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि पति के काम पर जाने के बाद देवर मोंटी अकेले में उससे छेड़छाड़ करता था। उसने पति और सास से शिकायत की तो उन्होंने घर की बात बाहर न बताने की धमकी दी। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत करने पर उसे घर में नहीं रखा जाएगा। महिला के मुताबिक, विरोध करने पर उसे थप्पड़ और मुक्कों से पीटा गया। करीब तीन महीने पहले उसे ससुराल से निकाल दिया गया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। उसने आरोप लगाया कि 5 सितंबर 2026 को पति समेत ससुराल पक्ष के लोग उसके मायके पहुंचे। वहां गाली-गलौज कर फिर तीन लाख रुपये और बुलेट बाइक मांगी। महिला के असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर उसके पिता मांगे राम और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। आरोपियों ने मांग पूरी हुए बिना उसे साथ ले जाने से इनकार किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि उसने पहले देवबंद थाने में शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का कहना है कि उसने पहले देवबंद थाने में शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)