दिल्ली- क्लासरूम में 9 साल की बच्ची की मौत:CCTV में दिखा- अचानक गिर गई; पुलिस बोली- वजह नहीं पता, जांच जारी

Nov 04, 2026 - 18:24
0
दिल्ली- क्लासरूम में 9 साल की बच्ची की मौत:CCTV में दिखा- अचानक गिर गई; पुलिस बोली- वजह नहीं पता, जांच जारी
दिल्ली के मयूर विहार फेज-2 स्थित एक स्कूल में 9 साल की बच्ची की क्लासरूम में मौत हो गई। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची अचानक क्लासरूम के फर्श पर गिर गई थी। स्कूल का स्टाफ ने उसे तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसे निर्माण विहार के मलिक हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में डॉक्टर्स ने कार्डिएक अरेस्ट से मौत होने की आशंका जताई है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। टीचर्स ने बताया कि बच्ची गेम्स पीरियड के बाद क्लासरूम में लौटी थी। वह बहुत थकी हुई लग रही थी। इसी दौरान वह अचानक फर्श पर गिर जाती है। क्लास टीचर उसे उठाकर कुर्सी पर बिठाने की कोशिश करती हैं। लेकिन, वह पूरी तरह बेसुध हालत में थी। फर्श पर गिरने से उसके ठोड़ी से खून बहने लगता है। इसीलिए स्टाफ की मदद से उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User